सरगुजा , जनवरी 16 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को कई कंपनियों को दिए गए खनन ठेकों एवं सर्वेक्षण के विरोध में एक बड़ी रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया। 'हसदेव अरण्य बचाओ समिति' द्वारा आयोजित इस जनआक्रोश को राज्य भर के खनन प्रभावित इलाकों से आए हजारों लोगों का समर्थन मिला। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि एक महीने के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अंबिकापुर शहर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठेंगे।

आज बीटीआई ग्राउंड पर हुई विशाल आमसभा के बाद, प्रदर्शनकारी रैली के रूप में सरगुजा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां सरगुजा के एसडीएम फ़गेश सिन्हा ने उनका ज्ञापन स्वीकार किया। ज्ञापन राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम संबोधित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित