हल्द्वानी , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए 12 अप्रैल को एक विशाल 'जागरूकता दौड़' का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।
आयोजक डॉ. भारत भूषण ने शुक्रवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जन-जागरूकता फैलाना अनिवार्य हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ 5 किलोमीटर लंबी इस व्यापक दौड़ का खाका तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में लगभग 4,000 युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित