हल्द्वानी , मार्च 23 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हर जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर 'सरकार के चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को हल्द्वानी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की।
श्रीमती आर्या ने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और साथ ही जन सरोकारों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था इन चार वर्षो में डेढ़ गुना आगे बढ़ी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व में उत्तराखंड का बजट 60 हजार करोड़ हुआ करता था जिसको इन चार वर्षो में एक लाख करोड़ से ज्यादा का बनाया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर श्रीमती आर्या ने कहा हम सभी लोग मंत्रिमंडल विस्तार का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और इसको आवश्यक बताते हुए उन्होंने बताया कि कार्य के बंटवारे के बाद खेत में विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। साथी उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में नवनियुक्त मंत्रीगण और हम मिलकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित