नैनीताल , जनवरी 25 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए निर्मित होने वाले छात्रावास के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द ही छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा।
यह बात प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में कहीं। उन्होंने कहा कि 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास के लिए गन्ना सेंटर के समीप 0.7 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया है।
सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चिह्नित इस भूमि का केबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही छात्रावास का करेंगे।
इसके पश्चात् श्री जोशी ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदाई संस्था मंडी परिषद को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु भी कार्य योजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित