हल्द्धानी 24अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में बढ़ती गर्मी के साथ ही मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी के बाजारों में छापेमारी कर लस्सी, जूस और दूध समेत अन्य पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांची। टीम ने मौके से कई संदिग्ध नमूने भरकर जांच के लिए राज्य लैब भेज दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ते ही मिलावट और अस्वच्छता की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए टीम ने गुरुवार से शुरू किया यह अभियान लगातार जारी है उसी क्रम में आज भी शहर के मुख्य अड्डों पर लस्सी और जूस की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाई गई। इसके अलावा दुकानदारों को साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश जारी किये गए हैं उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के जांच को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशा भेजा गया है जहां रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया है कि जूस को आकर्षक दिखाने के लिए डाले जाने वाले केमिकल कलर्स का प्रयोग किया जाता है। जूस और लस्सी में साफ पानी का उपयोग हो रहा है। लस्सी और शेक में इस्तेमाल होने वाले दूध में मिलावट या फैट की कमी इसकी भी जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित