नैनीताल , मार्च 27 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में कार चोरी की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के देवतल्ला, गौलापार निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक ने गुरुवार को आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार 'मधुबन बैंक्वेट हॉल' के पास से चोरी हो गई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना काठगोदाम पुलिस ने तत्काल सिटी पेट्रोल और चीता मोबाइल को मौके पर भेजा और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित