नैनीताल , फरवरी 07 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को हल्द्वानी के गौलापार के दौलतपुर क्षेत्र के फतेहपुर, लामाचौड़ में एक घर में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में आबकारी विभाग हल्द्वानी की एक टीम ने गोपाल सिंह के घर पर दबिश दी। आरोपी के घर से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा 156 पाउच कच्ची शराबबरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। आबकारी टीम में निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कैलाश जोशी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित