हल्द्वानी , दिसंबर 21 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित राधिका ज्वेलर्स में चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण और शोरूम में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना हल्द्वानी की अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी चोरी मानी जा रही है।
ज्वेलरी शोरूम के मालिक नवनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि शोरूम के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने गैस कटर की मदद से दीवार काटी और भीतर प्रवेश किया। चोरों ने शोरूम में रखी ज्वेलरी के साथ-साथ नकदी भी चोरी कर ली। हालांकि, चोरों ने एक बड़ी तिजोरी को काटने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित