हल्द्धानी 22अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड हल्द्वानी के मोटाहल्दु के मदरसन कंपनी में बीते दो दिनों से चल रहा श्रमिकों का वेतन विवाद खत्म हो गया है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुधवार को बताया कि श्रमिकों की कुल 14 मांगों में से 12 मांगों को मान लिया गया है, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गयी है। हालांकि अभी भी दो मांगें शेष हैं, जिन पर संबंधित विभाग द्वारा सुनवाई की जा रही है और जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ अराजक तत्व मौके पर पहुंच गए और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित