हल्द्वानी , मार्च 07 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित चंदन अस्पताल में उपचार के नाम पर कथित आर्थिक शोषण, अवैध वसूली और कुप्रबंधन की शिकायतों को नैनीताल जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्णय लिया है और इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अगुवाई में समिति का गठन किया गया है जिसमें नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को समिति का सदस्य नामित किया गया है।

समिति को निजी अस्पताल में उपचार के नाम पर ली जा रहे शुल्क, उपचार व्यवस्था तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के पालन की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री रयाल के अनुसार निष्पक्ष जांच के लिए लोगों से साक्ष्य उपलब्ध करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित