इटावा , दिसम्बर 2 -- ओलंपियन एथलीट पद्मश्री अंजू बॉबी जार्ज ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी उनकी रुचि पैदा कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें।
उन्होने कहा कि हर बच्चे में एक होनहार खिलाड़ी छुपा है, बस उसे पहचानकर निखारने की आवश्यकता है। खेल से जुड़ी देश की अनेक प्रतिभाओं ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अंजू बॉबी जार्ज इटावा मुख्यालय पर स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को "मारियाथलोंन एथलेक्चरल गाला 2025" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रही थी। कॉलेज के बच्चों ने खेल, नृत्य, गीत आदि से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और पुरस्कार भी जीते।
कॉलेज के विशाल प्रांगण में एक दिवसीय मारियाथलोंन एथलेक्चरल गाला 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक विजेता एथलीट पद्मश्री अंजू बॉबी जार्ज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मार.थॉमस पाड़ियाथ ऑक्जिलरी बिशप शमशाबाद, मार.फादर थॉमस एझीकड़,मैनेजर फादर बिन्सन,प्रिंसिपल फादर डॉ.शीजू जार्ज,वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन,सिस्टर स्नेह सीएमसी व हैड मिस्ट्रेस सिस्टर सोफी उपस्थित रहे।
सबसे पहले शानदार रेड कार्पेट पर कार्यक्रम के सभी अतिथियों का आगमन हुआ जिन्हें स्कूल के शानदार बैंड द्वारा भव्य सलामी दी गई। अगले क्रम में सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा प्रेयर डांस प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण सिस्टर स्नेहा सीएमसी ने किया।
मुख्य अतिथि द्वारा फ्लैग होस्टिंग करके और मशाल जलाकर मारियाथलॉन 2025 के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर का भव्य शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात ग्राउंड में उपस्थित सभी टीमों ने मुख्य अतिथि को शानदार सलामी दी,मुख्य अतिथि द्वारा भव्य परेड का अवलोकन किया गया। इसी क्रम में बच्चों को खेल और एकता की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित