औरंगाबाद , मार्च 08 -- खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने रविवार को कहा कि समर ओलंपिक गेम्स और दूसरे मल्टी-डिसिप्लिन प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों की संख्या में तभी सुधार हो सकता है जब स्पोर्ट्स में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़े। तथा हर जिला स्पोर्ट्स में एक्टिव हो, हर बेटी कॉन्फिडेंट हो और फिटनेस राष्ट्रीय आदत बन जाए।
श्रीमती खडसे ने आज यहां छत्रपति संभाजीनगर के गरखेड़ा में डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर (अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग विमेन थ्रू एक्शन) अस्मिता कार्यक्रम के तहत देशभर में 250 जगहों पर एथलेटिक्स लीग का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने अस्मिता बैनर के तहत योग, वुशु, किकबॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग लीग का भी उद्घाटन किया, साथ ही एक साइक्लोथॉन और वॉकथॉन को भी हरी झंडी दिखाई।
खेल राज्यमंत्री कहा, "हर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स में एक्टिव हो, हर बेटी कॉन्फिडेंट हो, और फिटनेस एक नेशनल आदत बन जाए। उन्होंने कहा, "खेलो इंडिया, फिट इंडिया, माय भारत और अस्मिता के जरिए हम एक मजबूत, फिट और सशक्त भारत बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन के तहत, भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम लगातार अधिक समावेशी और महिला-केंद्रित बन रहा है।"उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर केवल एक सामाजिक जरूरत नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। महिलाओं को मौके देने से पूरा समाज मजबूत बनता है। हम अस्मिता के जरिए यही कर रहे हैं, जिसे 2021 में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरु किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित