चंडीगढ़ , अप्रैल 27 -- हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार समेत 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और गरज-चमक की संभावना है।
विभाग के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हाल ही में नारनौल में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अगले 48 घंटों में कई शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद है।
विभाग ने बताया कि 28 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी, जबकि 29 अप्रैल को दक्षिण हरियाणा में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। 30 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे उमस बढ़ी है। हालांकि, बारिश के बाद रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित