चंडीगढ़ , मार्च 16 -- हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 और नियम, 2025 के तहत अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण और सत्यापन की समय-सीमा एक माह के लिए बढ़ा दी है।

सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अब जिन अनुबंध कर्मचारियों ने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे 15 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।

आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) 25 अप्रैल तक कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे और विभागीय सेवा रिकॉर्ड की जांच करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित