हरिद्वार , दिसंबर 30 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिला को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और यूनिपोल हटाए गये।
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के अंतर्गत जेसीबी मशीन की मदद से 12 यूनिपोल और 10 बड़े होर्डिंग हटाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़े बेचने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित