हरिद्वार , दिसंबर 17 -- उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने 31.10 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस ड्रग्स मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और लालपुर के पार नहर पटरी, आम के पेड़ के पास से अभियुक्त रईस को दबोच लिया। अभियुक्त के कब्जे से 31.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर मे एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित