हरिद्वार , अप्रैल 29 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में चल रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत थाना सिडकुल पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालान कर कुल 12,750 रुपये का जुर्माना वसूला।
पुलिस के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ लोग नशे में धुत होकर महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करते हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित