हरिद्वार , मार्च 15 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में संचालित विभिन्न होम डिलीवरी संस्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होम डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों के पहचान पत्र, निवास पते तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि संबंधित कर्मचारी विधिवत पंजीकृत और सत्यापित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित