हरिद्वार , दिसंबर 05 -- उत्तराखंड के हरिद्वार को जगजीतपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन हाथी अचानक जंगल से निकलकर कॉलोनी में आ पहुंचे। जिस वक्त घटना हुई,लोग अपने घरों में सो रहे थे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

कॉलोनी में घूमते हुए कुत्तों के तेज भौंकने से एक हाथी रास्ता भटक गया और दौड़ते हुए एक संकरी गली में घुस गया। गली में खड़ी एक कार से हाथी टकरा गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका हॉर्न लगातार बजने लगा।

हॉर्न की तेज आवाज से हाथी कुछ क्षण के लिए विचलित हुआ, लेकिन तुरंत खुद को संभालते हुए शांत भाव से गली से बाहर निकल गया और आगे बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित