हरिद्वार, अप्रैल 02 -- उत्तराखंड में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत चल रहे संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा के लिए नीति आयोग, भारत सरकार की टीम ने हरिद्वार में गुरुवार को बैठक आयोजित की।
बैठक की अध्यक्षता गौरव कटियार, अमितेश पांडेय कंसलटेंट ने की। विकास भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के साथ जनपद के सभी रेखीय विभागों के जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अभियान के तहत चिन्हित संकेतक की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्धारित संकेतक में से 08 संकेतक पूर्णतः संतृप्त किए जा चुके हैं, जबकि शेष को अप्रैल माह के भीतर संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में नीति आयोग के उप सचिव ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सेवा वितरण और विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति पर विशेष बल देने के निर्देश भी दिए।
संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से हरिद्वार में विकास एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को और गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित