हरिद्वार , मार्च 24 -- विश्व जल दिवस-2026 के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने मंगलवार को यहां जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और स्वच्छता और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाएं, स्वच्छता में सक्रिय स्वच्छ दूत, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जिले के स्वच्छता नोडल अधिकारी, साथ ही 'स्वजल' परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और यह कार्यक्रम समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में सम्मानित व्यक्तियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल उनके उत्साह को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें और अधिक मेहनत और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित