हरिद्वार , फ़रवरी 19 -- नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने गुरुवार को एक किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विरेन कश्यप (24) को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गुरुवार को रोशनाबाद क्षेत्र में काला गेट से सूर्य नगर जाने वाले मार्ग के पास स्थित बाग से गांजा तस्करी कर रहे विरेन कश्यप (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी हरिद्वार जिले में सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली मेहदूद का निवासी है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित