हरिद्वार , मार्च 11 -- उत्तराखंड में हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर क्षेत्र में बुधवार को विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी प्रदेशों से आए किरायेदारों, मजदूरों और फड़-ठेली वालों का सत्यापन किया गया।

पुलिस टीमों ने मकानों, होटलों और धर्मशालाओं में रह रहे व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया। अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कुल 260 चालान किए गए हैं, जिनकी राशि 26 लाख रुपये है। सभी चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जिन स्थानों के मालिक अभी तक सत्यापन नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित