हरिद्वार , मार्च 15 -- हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के भाई व माता ने भी पीड़िता को गाली-गलौज कर धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित