हरिद्वार, फरवरी 25 -- हरिद्वार में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मंगलवार और बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर और एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। दो दिनों तक चले इस सघन अभियान में कुल 312 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 51 वाहनों को सीज कर दिया गया। टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच कर दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान 50 से अधिक स्कूल वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों, फिटनेस, परमिट, कर अदायगी, प्राथमिक उपचार किट और अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित