हरिद्वार , फ़रवरी 10 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर कस्बे में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों युवक भगवानपुर बाजार की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग की दिशा से तेज गति में आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित