हरिद्वार , दिसंबर 17 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिला के सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरियों को लेकर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिडकुल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सिडकुल पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया और अपराध के पैटर्न को समझते हुए अपराध के आंकड़े तैयार किये गयये।
श्री डोबाल बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दवा चौक सिडकुल के पास तलाश के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पेंटागन मॉल के पीछे स्थित एक टीन शेड से चोरी की गई 13 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 14 मोटरसाइकिलें पुलिस के कब्जे में आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित