हरिद्वार , मार्च 10 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार पांच मार्च को प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी राजीव और उसके साथियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों व तलवारों से लैस होकर वादी के घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से गोली भी चलायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित