हरिद्वार , दिसंबर 14 -- हरिद्वार में भगत सिंह चौक से टीबड़ी फाटक के बीच बनाए जा रहे कूड़ा डंपिंग ज़ोन का व्यापारी और स्थानीय निवासी ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि आबादी और कुंभ क्षेत्र के पास स्थायी डंपिंग ज़ोन बनाए जाने से प्रदूषण, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

प्रेस क्लब में व्यापार मंडल और कॉलोनी वासियों ने रविवार को कहा कि यह स्थान पहले कुंभ के दौरान अस्थायी कूड़ा ज़ोन के रूप में इस्तेमाल होता था लेकिन अब इसे स्थायी बनाया जा रहा है, जहां कई इलाकों का कूड़ा डंप होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित