रुड़की , नवंबर 04 -- उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान में मंगलवार को हरिद्वार जिले में रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को 60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फास्फेट) के साथ गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी गश्त एवं तलाशी के दौरान नहर पटरी जाने वाले मार्ग पर हुई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली और आरोपी के पास से प्रतिबंधित दवाओं की 60 शीशियां बरामद हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित