हरिद्वार , दिसंबर 16 -- उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए लक्सर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया था। जिसके चलते मंगलवार को कोतवाली लक्सर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
गठित टीमों ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दो तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान फूल सिंह पुत्र सूरजा, वार्ड नंबर 2, सिमली, थाना कोतवाली लक्सर और रोशन उर्फ जगवीर पुत्र करणपाल, ढाढेकी, थाना कोतवाली लक्सर के रूप में हुयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित