हरिद्वार , मार्च 29 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में थाना पथरी में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष पुत्र बबलू, निवासी बादशाहपुर थाना पथरी को ग्राम भुआपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित