तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 30 -- कप्तान हरमनप्रीत कौर (43 गेंद, 68 रन) के अर्द्धशतक और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को पांचवें और आखिरी टी20 में श्रीलंका को 15 रन से हराकर सीरीज़ 5-0 से अपने नाम की।

श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के लिये हरमनप्रीत ने 43 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के के साथ 68 रन बनाये। हरफनमौला अरुंधति रेड्डी ने जहां 11 गेंद पर 27 रन बनाकर भारत की पारी को मज़बूत अंत दिया, वहीं दो ओवर में 16 रन के बदले श्रीलंका का एक विकेट भी चटकाया।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (42 गेंद, 65 रन) और इमेशा दुलानी (39 गेंद, 50 रन) ने अर्द्धशतक जड़े, लेकिन उनके प्रयास श्रीलंका को सीरीज़ का आखिरी मुकाबला जिताने के लिये नाकाफी साबित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित