हरदोई , दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संडीला कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा गांव निवासी राजकुमार तिवारी ने पुलिस को सूचना दी तो उसके अमित (34) ने घर में कमरे के अंदर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित की शादी हो चुकी है। तीन संताने हैं। अमित खेती किसानी का काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित