हरदोई , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के दौरान किसान खेत में गेहू की फसल काट रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली के हैवतपुर गांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई ,मृतक की पहचान मुरारी (45) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मुरारी गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे नितिन ,दीपक और पुत्री मोहिनी भी खेत में मौजूद थे और उन्होंने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित