हरदोई , दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। नेशनल हैराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी क्रम में हरदोई में भी करीब तीन दर्जन कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में एकत्र हुए और लखनऊ रोड स्थित भाजपा दफ्तर की ओर कूच करने लगे। हालांकि, लखनऊ चुंगी के पास पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी जैसे ही कांग्रेस के मुट्ठी भर कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित