हमीरपुर , दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी रामदास कुशवाहा की पुत्री अर्चना (28) का विवाह 2020 में जालौन जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के छिवला गांव निवासी धर्मेंद्र से हुआ था। तीन वर्ष पूर्व पुत्र के जन्म के बाद से पति.पत्नी में विवाद बढ़ गया जिसके कारण अर्चना मायके में रह रही थी। उनके बीच भरण पोषण का मुकदमा भी चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित