अमृतसर , दिसंबर 05 -- पंजाब के राजासांसी में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना ने चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी। इस घटना में आप के कई वॉलंटियर्स घायल हुए। घायलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, राजासांसी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और हलका प्रभारी सोनिया मान अस्पताल पहुंचे।
घायलों से मिलकर नेताओं ने उनका हौसला बढ़ाया और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। मंत्री भुल्लर और अन्य नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह हमला उन्हें चुनावी प्रक्रिया से पीछे नहीं हटाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित