पटना , फरवरी 27 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 फुलवारीशरीफ़ दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार पश्चिमी क्षेत्र में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।इसी क्रम में नौबतपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कांड संख्या 472/25 का वांछित अभियुक्त राजकुमार अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
श्री कुमार ने बताया कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त राजकुमार के घर पर छापामारी की।मौके से दो पिस्तौल के साथ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित