भरतपुर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नगर रोड स्थित बरखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार इनामी बदमाश की पहचान रज्जो गुर्जर के रूप में हुई है। उसके साथ घनश्याम गुर्जर और नत्थी गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले बोड़ोली ढहर गांव में हुए विवाद में चंदन सैनी की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया था। घटना वाले दिन पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित