मुरैना , मार्च 12 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नूराबाद थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश गुर्जर और रामरहीस गुर्जर को मुरैना की गल्ला मंडी क्षेत्र में नैनागढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शेष दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित