देवरिया, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी) एस.चन्नप्पा ने मंगलवार को यहां अपराध गोष्ठी में कहा कि हत्या,लूट, बलात्कार, डकैती आदि जैसे संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।

पुलिस उप महानिरीक्षक श्री चन्नप्पा ने यहां पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा किकहा कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी, नकबजनी एवं अन्य संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला अपराध एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने हेतु विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित