भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में भरतपुर के डकैती प्रभावित क्षेत्र न्यायालय ने शनिवार को हत्या और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले छहमारू गिरोह के नौ आरोपियों को शनिवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विशिष्ट न्यायाधीश गुंजल गोयल ने अभियुक्तों आरिफ, नाजिम, नदीम और सलमान के साथ फरार अभियुक्त आमिर, शाहीन, नवी हसन, वासिद और मोबिन को हत्या और डकैती का दोषी मानते हुए उन पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। इनमें आरिफ, नाजिम, नदीम और सलमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जबकि आमिर, शाहीन, नवी हसन, वासिद और मोबिन अभी फरार हैं। मामले के अनुसार छहमारू गिरोह ने वर्ष 2019 में दो हत्याएं और दो डकैतियां की थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित