हजारीबाग , जनवरी 16 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली।
दारू थाना क्षेत्र के एनएच-522, सिवाने पुल के पास सफेद डस्टर कार (डब्ल्यूबी-74एए-6328) से 48.01 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एसपी हजारीबाग को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कार में गांजा तस्करी हो रही है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल ने वाहन को रोका। चालक भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार (पिता: तेजनारायण सिंह, नामकुम, रांची) ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सिलीगुड़ी के विश्वनाथ सरकार (कार मालिक) और रांची के मिठ्ठु सिंह के साथ मिलकर तस्करी करता है। कार से 13 पैकेट गांजा, ओप्पो मोबाइल बरामद हुए। कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दारू थानेदार मो. इकबाल हुसैन और सशस्त्र बल की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध अफीम, डोडा व गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, जिससे तस्करों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित