नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बजट 2026-27 बुनियादी संकटों तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने से दूर है और इसमें सुधारों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को पूरी तरह से नकार दिया गया है।
श्री गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में पेश आम बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "बिना नौकरी के युवा, गिरती मैन्युफैक्चरिंग, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं, घरेलू बचत घट रही है। किसान संकट में, वैश्विक चुनौतियों और झटकों को नजरअंदाज कर दिया गया है।"श्री गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री ने2026-27 के लिए एक ऐसा बजट पेश किया है जो भारत के वास्तविक संकटों से पूरी तरह से अनजान है इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर आर्थिक सुधारों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उनका कहना था कि यह बजट सुधारों से पूरी तरह इनकार करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित