नयी दिल्ली , मार्च 30 -- लोक सभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों के पश्चिम एशिया की स्थिति पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर किये गये हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को 1230 बजे तक करनी पड़ी।
प्रश्न काल समाप्त होने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवा रहे थे, तभी कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न हुए ऊर्जा संकट पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।
इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस विषय पर चर्चा कराने को लेकर बाद में बात की जायेगी आज की कार्यसूची के अनुसार सदन का कामकाज होने दिया जाना चाहिए।
विपक्षी सदस्य इस पर संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा करते रहे, तब श्री बिरला को सदन की कार्यवाही 1230 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित