नयी दिल्ली , फरवरी 06 -- विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा तभी विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करने लगे और सदन के बीचोंबीच आ गए। अध्यक्ष ने कहा कि आप सदन को नियोजित तरीके से नहीं चलाने चाहते हैं जबकि यह सदस्यों का होता है और महत्त्वपूर्ण होता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी समेत कई सदस्यों को आज प्रश्न पूछना है।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में अब तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट समय बर्बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सदन की गरिमा को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसे सदन नहीं चलाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित