भोपाल , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. कुंजीलाल दुबे की जयंती पर आज विधानसभा के सेंट्रल हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक भगवान दास सबनानी तथा प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने स्व. दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में स्व. दुबे के पौत्र संजय दुबे सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित