हाजीपुर , अप्रैल 28 -- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित "स्व-गणना" अभियान में वैशाली जिला निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में स्व-गणना के लगभग पांच लाख प्रविष्टियाँ पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। 28 अप्रैल को लगभग 20 हजार लोगों ने स्व-गणना कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड की। शेष प्रविष्टियों को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। स्व-गणना की निर्धारित तिथि में केवल तीन दिन शेष रह गए है।उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित