वाराणसी , दिसंबर 20 -- केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत देश का पहला शहरी ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट धीरे-धीरे काशी में मूर्त रूप ले रहा है। दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंची स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी, जो वर्तमान में भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड की राजदूत हैं, ने अपने दौरे के दौरान शनिवार को शहरी रोपवे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
रोपवे का निर्माण नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और स्विट्जरलैंड की कंपनी बार्थलेट द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने इसकी सराहना की और कहा कि वाराणसी रोपवे एनएचएलएमएल के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक शहरी गतिशीलता परियोजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित